Tuesday, June 2, 2026
spot_img

आगरा रेल मंडल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा के लिहाज से कड़े कदम उठाये

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा रेल मंडल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा के लिहाज से कड़े कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा सबसे बड़ा कदम पार्सल बुकिंग को लेकर उठाया गया है।
रेलवे के अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पार्सल बुकिंग को 23 जनवरी से बुकिंग बंद कर दी जाएगी। 26 जनवरी तक दिल्ली की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों में 23 जनवरी से पार्सल बुकिंग नहीं की जाएगी। सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो इसके लिए सभी स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। आगरा रेल मंडल में आने वाले सभी स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ट्रेनों के अंदर बोगियों में भी चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 26 जनवरी को जिस वक्त दिल्ली में परेड होगी उस वक्त आगरा से दिल्ली जाने वाली कुछ ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles