Tuesday, June 2, 2026
spot_img

नाकामियों को छुपाने के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग कर रही है भाजपा सरकार : कांग्रेस

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

जौनपुर। बनारस में बीते दिनों कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं पर बल प्रयाेग की भर्त्सना करते हुये कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।
डा सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से निरंकुश और तानाशाह हो चुकी है, पुलिस का दुरपयोग शांति पूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ करके अपनी दमनकारी नीतियों का प्रदर्शन कर रही है, मोदी योगी सरकार की इस फिरंगी मानसिकता के सामने कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ लोकतंत्र, संविधान और जनता के हितों की लड़ाई लडने में जरा सा भी पीछे नहीं होगा।
उन्होने कहा कि केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार अपनी नाकामियों और असफलताओं को छुपाके लिए विपक्षी नेताओं के घर पुलिस भेजकर उन्हें डराने धमकाने का काम कर रही है, जौनपुर सहित प्रदेश के सभी जनपदों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर पुलिस भेजकर उन्हें और उनके परिवार के खिलाफ जबरन कार्यवाही करने का भय दिखाकर अपने खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाना चाहती है।
डा. सिंह ने कहा कि जनता भाजपा के दमनात्मक नीति को जान चुकी है, सरकारी संस्थाओं और पुलिस के दुरपयोग की पोल चुकी है। देश की जनता मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ सड़क पर उतर चुकी है, वोट चोरी और एसआईआर के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की डकैती के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। डरी हुई सरकार पुलिस के दुरपयोग से कांग्रेस के आंदोलनों के दबाकर लोकतंत्र को खत्म कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles