Tuesday, June 2, 2026
spot_img

भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव का जारी किया कार्यक्रम,19 जनरी को नामांकन

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से संबंधित कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने ‘संगठन पर्व’ के तहत यह अधिसूचना जारी की। इसके अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
डॉ. लक्ष्मण ने बताया कि 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। उसी दिन शाम 4 बजे से 5 बजे तक दाखिल नामांकनों की जांच और परीक्षण की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को शाम 5 बजे से 6 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे।
डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में होते हैं, तो 20 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। मतदान उसी दिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
वर्तमान में नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पार्टी के भीतर संगठनात्मक स्तर पर चल रहे चुनावों की यह अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।
डॉ. लक्ष्मण ने बताया कि भाजपा का ‘संगठन पर्व’ एक चरणबद्ध प्रक्रिया है, जिसकी शुरुआत बूथ स्तर से होती है और मंडल, जिला, राज्य इकाइयों से होते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक पहुंचती है। इस पूरे अभियान का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना और आंतरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाना है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, संगठन पर्व के दौरान देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की भविष्य की रणनीति, संगठनात्मक दिशा और आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles