(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हाल ही में हुआ भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन से मेल खाता है। श्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के इस समझौते के बारे में लिखे गये लेख को साझा करते हुए यह बात कही है। श्री मोदी ने यह पोस्ट श्री गोयल के पोस्ट पर प्रतिक्रियास्वरूप लिखा है। श्री गोयल ने इस पोस्ट में भारत-ईयू समझौते के बारे में लिखे अपने लेख को साझा किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा है कि यह समझौता भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। श्री मोदी ने कहा, ” उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि सरकार ने एक ऐसा परिवर्तनकारी समझौता किया है जो बाजारों का विस्तार करता है, रोजगार पैदा करता है और भारत के मुख्य हितों की रक्षा करता है।”





