Tuesday, June 2, 2026
spot_img

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत जिले के प्रमुख मंदिरों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन के सिंहस्थ मेला अधिकारी सह संभागायुक्त आशीष सिंह एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बुधवार को जिले के प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिरों के पुनरुद्धार और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार को लेकर कार्ययोजना तैयार करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण की शुरुआत श्री चिंतामण गणेश मंदिर से की गई। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, दर्शन व्यवस्था तथा धर्मशाला के लिए उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद श्री शनि मंदिर का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि मंदिर के सामने खुला क्षेत्र रखा जाए ताकि शिखर दूर से श्रद्धालुओं को दिखाई दे। साथ ही प्रशासनिक भवन मंदिर के साइड में रखने, श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया बनाने, पहुंच मार्ग की चौड़ाई 10 मीटर से अधिक रखने, पर्याप्त छांव की व्यवस्था करने और पर्याप्त संख्या में वाहन पार्किंग की सुविधा कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए गए।
श्री भूखी माता मंदिर के निरीक्षण के दौरान यज्ञशाला, भंडारे एवं बलि के लिए व्यवस्थित स्थान, पार्किंग एवं शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने तथा भूखी माता मंदिर के पहुंच मार्ग का थोड़ा आगे से निर्माण करने को कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात अधिकारियों ने श्री हरसिद्धि माता मंदिर का निरीक्षण कर वहां भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles