Tuesday, June 2, 2026
spot_img

एनएचआरसी ने हरियाणा में रासायनिक कारखाने में हुए विस्फोट में श्रमिकों के हताहत होने की ख़बरों का स्वतः संज्ञान लिया

नयी दिल्ली (24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 19 मई को हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रासायनिक कारखाने में हुए विस्फोट में श्रमिकों के हताहत होने की घटना के बारे में मीडिया की रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए शासन प्रशासन को नोटिस भेजा है। आयोग ने इस मामले में दो सप्ताह के अंदर विकसित रिपोर्ट तलब की है। आयोग की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में रिपोर्टों के हवाले से बताया गया कि कारखाने के चिलिंग प्लांट में मरम्मत कार्य चल रहा था, तभी विस्फोट के कारण आग लग गई। इस दुर्घटना में छह व्यक्ति घायल हो गए। बताया गया है कि उपचार के दौरान 20 मई को एक श्रमिक की अस्पताल में मृत्यु हो गई। दो अन्य श्रमिकों के कंकाल के अवशेष कारखाने से बरामद किए गए।
आयोग ने कहा है कि मीडिया रिपोर्ट की बातें यदि सत्य है, तो यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला उठाती है। आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव तथा रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट में घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति तथा मृतकों के परिजनों और घायलों को प्रदान किए गए मुआवजे, यदि कोई हो, का विवरण शामिल किए जाने की अपेक्षा की गई है। पिछले पाँच दिनों के दौरान प्रकाशित हुईं मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उक्त कारखाने में घरेलू तथा विदेशी बाजारों के लिए रासायनिक उत्पाद, औद्योगिक स्याही और एल्युमिनियम फॉयल का निर्माण किया जाता है। कई विस्फोटों के बाद कारखाने के लगभग 300 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles