Tuesday, June 2, 2026
spot_img

जितने मंदिर भाजपा सरकार में तोड़े गये,उतने किसी राजा ने नहीं तोड़े : अखिलेश

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल में जितने मंदिर देश में तोड़े गये हैं,उतने अब तक किसी राजा के शासनकाल में नहीं तोड़े गये हैं।
भुवनेश्वर में विजन इंडिया कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में श्री यादव ने शनिवार को कहा “ हेल्दी इंडिया स्लोगन नहीं मिशन होना चाहिए। हम चाहते हैं कि गरीब का इलाज फ्री हो। समाजवादी सरकार में गरीब को कार्ड नहीं दिखाना पड़ता था। अस्पतालों में फ्री इलाज होता था। अगर विकसित भारत का नारा दे रहे हैं। अमृत काल चल रहा है और कोई कार्ड की वजह से वापस हो जाय, उसका इलाज न हो पाये तो यह ठीक नहीं है।”
उन्होने कहा “ भाजपा की सरकार में जितने पौराणिक मंदिर तोड़े गये है उतना धरती पर किसी राजा ने नहीं तोड़े हैं। भाजपा सरकार में पौराणिक मंदिरों को तोड़ा जा रहा है लेकिन हम लोग क्या करें, मीडिया भाजपा के साथ है।” उन्होने कहा “ मैं सैफई, इटावा में एक मंदिर बनवा रहा हॅू भाजपा के लोग उसमें भी टंगड़ी लगा रहे हैं। कुछ न कुछ करते रहते है। भाजपा सरकार ने काशी का बहुत बुरा कर दिया है। अब न क्यूटो बना और न काशी रह गयी। भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। हम सबका लक्ष्य भाजपा को हटाना होना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कफ सिरप में घोटाला हुआ। नोटबंदी में घोटाला किया। मां गंगा की सफाई में घोटाला किया। ऐसे ही भाजपा के लोग एसआईआर में घोटाला करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की लीगल टीम से कहेंगे कि वे उच्चतम न्यायालय जाये, जिससे यह बात साफ हो जाय कि राज्य निर्वाचन आयोग की वोटर लिस्ट ठीक है या भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची सही है।
एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा “ मैं उत्तर प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम को नहीं पसंद करूंगा। यह बात मैंने लोकसभा में भी कहा है। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भाजपा को हराया है। आगे भी हराएंगे। उन्होंने कहा कि विकसित देशों जर्मनी, जापान, अमेरिका हर जगह बैलेट से चुनाव होता है।”

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles