Tuesday, June 2, 2026
spot_img

संसद के बजट सत्र में होंगी 30 बैठक, 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण, एक फरवरी को बजट

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

नयी दिल्ली। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर दो चरणों में दो अप्रैल तक चलेगा जिसमें कुल 30 बैठकें होंगी। राज्यसभा सचिवालय ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 28 जनवरी  से संसद का बजट सत्र बुलाया है। सत्र के पहले दिन 28 फरवरी को श्रीमती मुर्मु संयुक्त सदन को संबोधित करेंगी, 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण लोकसभा में रखा जायेगा और रविवार एक फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा।
आधिकारिक सूचना के अनुसार सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी चलेगा जिसमें लोकसभा और राज्यसभा की 13-13 बैठकें होंगी। दूसरा चरण नौ मार्च से दो अप्रैल चलेगा जिसमें कुल 17 बैठकें होंगी। जारी विवरण के अनुसार, शुक्रवार 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर संसद की बैठक नहीं होगी। शनिवार 31 जनवरी को अवकाश रहेगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार 01 फरवरी को लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगी।
दोनों सदनों की कार्यवाही 13 फरवरी को नौ मार्च तक के लिए स्थगित कर दी जायेगी। दूसरा चरण नौ मार्च से दो अप्रैल तक होगा। इस दौरान कुल 17 बैठकें होंगी, और 26 मार्च को रामनवमी तथा 31 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश होगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles