Tuesday, June 2, 2026
spot_img

रायबरेली में सड़क हादसे में तीन मरे,पांच घायल

रायबरेली (24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। रायबरेली जिले से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा सलोन थाना क्षेत्र में मीरजहांपुर इलाके के पास 541 पोल के निकट हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पीछे से खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा भिड़ी। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो दिल्ली से जौनपुर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे में जौनपुर निवासी सरोज सिंह (46), संगीता सिंह (22) और सात वर्षीय समृद्धि सिंह की मौत हो गई। वहीं प्रतिभा सिंह, संगीता सिंह, नीरज सिंह, समृद्ध सिंह और चालक गुरचरण सिंह घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles