पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने ट्रेन 12555 का किया ऑन बोर्ड निरीक्षण

0
225

ट्रेनों में यात्री सुविधाओं को और बेहतर करने के दिये निर्देश
(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
गोरखपुर। महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर ने 08 जनवरी,2026 को 12555 गोरखपुर-बठिण्डा गोरखधाम एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान ट्रेन का ऑन बोर्ड निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने यात्रियों को दी जा रही लिनेन का अवलोकन कर उसकी साफ-सफाई तथा रख-रखाव का गहन निरीक्षण किया। उन्होनें कोच अटेंडेंट को लिनेन के बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। महाप्रबंधक ने ट्रेन टिकट परीक्षकों से हैण्ड हेल्ड मशीन की कार्य प्रणाली तथा इससे इनके कार्यो में आये बदलाव के बारे में चर्चा की। श्री बोरवणकर ने प्रसाधनों का गहन निरीक्षण कर जलापूर्ति तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया। उन्होंने ऑन बोर्ड हाउस किपिंग सर्विस (ओ.बी.एच.एस.) के कर्मचारियों की आई.डी. चेक की तथा उन्हें कोचों सहित प्रसाधनों एवं स्नैक्स टेबल को नियमित अन्तराल पर साफ करने हेतु निर्देशित किया। महाप्रबंधक ने फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम का भी निरीक्षण किया तथा इसके लिए ऑन बोर्ड हाउस किपिंग सर्विस (ओ.बी.एच.एस.) के कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। श्री बोरवणकर ने कोच के अन्दर लगे अस्पष्ट स्टीकरों को हटाने का निर्देश दिया तथा आवश्यक एवं जागरूकता वाले स्टीकरों को स्पष्ट तरीके से निश्चित तथा पहुॅच वाले जगह पर लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होने यात्रा कर रहे यात्रियों से फीडबैक भी प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here