(रेखा झा / 24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
लखनऊ, 25 सितम्बर। प्रधानमंत्री मंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए गुरूवार को भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक दीपक कुमार डे के नेतृत्व में समस्त बैंक अधिकारियों ने लॉ प्लास कालोनी कैम्पस के मैदान में स्वच्छोत्सव के तहत साफ सफाई कर श्रमदान और पौधा रोपड़ किया। समारोह में विशेष अतिथि के रूप आमंत्रित वरिष्ठ पत्रकार हेमन्त मैथिल ने भी श्रमदान किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ सर्किल के तत्वाधान में लखनऊ के लॉ प्लास कालोनी में स्वच्छोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक दीपक डे और विशेष आमंत्रित अतिथि संग्बादप्रतिदि डॉट कॉम के राज्य ब्यूरो प्रमुख हेमन्त मैथिल के नेतृत्व में समस्त बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कालोनी की साफ सफाई कर श्रमदान और पर्यावरण को बनाये रखने के लिए पौधारोपण किया।

इस मौके पर मुख्य महा प्रबंधक दीपक डे ने कहा कि यह आयोजन स्वच्छता के प्रति जन-जन में जागरूकता फैलाने और स्वच्छता का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से किया गया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथि हेमन्त मैथिल ने कहा इस अभियान से कालोनी को स्वच्छ बनाने में मदद नही मिलेगी, बल्कि यह हमारे समाज में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करेगी। श्री मैथिल ने कहाकि इस तरह के अभियान से हम स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक, जे पी ओझा, अशोक गुप्ता, विनीत मिश्रा, गया प्रसाद, समेत अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी ने श्रमदान कर पौधारोपण किया।





