Tuesday, June 2, 2026
spot_img

जनता की समस्या के प्रति गंभीर विदिशा के कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने शिकायतों के निपटारे का स्वयं संभाला मोर्चा

145 में से 82 शिकायतों का किया मौके पर ही निपटारा
(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
विदिशा। जनता की समस्या के प्रति गंभीर विदिशा के कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने हमेशा के तरह इस बार भी मंगलवार को जन शिकायतों के निस्तारण हेतु स्वयं उपस्थित थे। मंगलवार 16 सितम्बर को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में 145 आवेदको के द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया। जिसमें से मौके पर 82 आवेदनो का निराकरण कर दिया गया। शेष लंबित आवेदनों पर समय सीमा में कार्यवाही कर निराकरण की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश सम्बंधित विभागो के अधिकारियों को दिए गए।
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने स्वयं आवेदकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए मौके पर निराकरण की पहल की है। जनसुनवाई में ग्यारसपुर तहसील की आवेदिका पुष्पा मोगिया ने आचार्य विद्यासागर योजना अंतर्गत डेयरी पर लोन स्वीकृति संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इस संबंध में मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर लोन स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी प्रकार विदिशा के सुभाष नगर निवासी मुन्नीबाई ने पट्टा प्रदाय करने बाबत आवेदन दिया। गुलाबगंज के ग्राम सनावल बड़ागांव निवासी संजीव दांगी ने खेत की मेढ़ से निकली हुई 11000 केव्ही विद्युत लाइन के नीचे खड़े पेड़ों की कटाई के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम पंचायत हरदूखेड़ी की प्रार्थी हेमलता बाई ने बीमारी के कारण उनके पति का निधन हो जाने पर संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने राशि प्राप्त ना होने का जिक्र किया है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए योजना अंतर्गत पात्रता अनुसार लाभ दिल जाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए हैं।
इसके अलावा जनसुनवाई में गेहूं खेड़ी निवासी निर्मला बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लाभ दिलाए जाने, ग्राम मढ़ीचौबीसा के श्री राम दांगी ने बारिश में मकान गिर जाने पर आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने, लटेरी तहसील के ग्राम महोटी के संजीव अहिरवार ने एलएलबी की ऑनलाइन फीस वापस कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया है। उक्त सभी प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं।
कलेक्ट्रेट के भूतल स्थित जनसुनवाई कक्ष के समीप स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपचार केम्प के अलावा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्याे का भी संपादन किया जा रहा है। आज मंगलवार को आधार सेन्टर में कार्य संपादित किया गया है जिसमें मुख्यतः नाम परिवर्तन, नाम, पता परिवर्तन और वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत चिकित्सको के द्वारा जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों सहित उनके सार्थियों का स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया है। इसी प्रकार अन्य विभागों के संबंधित आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिन पर समय सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश मौेके पर दिए गए हैं। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, जिला पंचायत सीईओ ओपी सनोडिया, संयुक्त कलेक्टर शशि मिश्रा, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ के अलावा विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles