Tuesday, June 2, 2026
spot_img

अजय राय ने की काशी विद्यापीठ के कुलपति पर लगे आरोपों की जांच की मांग

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ई-मेल के स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए काशी विद्यापीठ के कुलपति के खिलाफ जांच की मांग की।
श्री राय ने लिखा, “काशी विद्यापीठ की वरिष्ठ सहायक शिखा बंसल ने भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। कुलपति का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एजेंट की तरह काम करना निंदनीय है। राज्यपाल महोदय से अनुरोध है कि इस मामले की तत्काल उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।”
सूत्रों के अनुसार, 11 अगस्त को अतिथि शिक्षक के लिए हुए साक्षात्कार के परिणाम घोषित करने को लेकर डॉ. आर. सिंह द्वारा शिखा बंसल पर दबाव बनाया जा रहा था। शिखा बंसल द्वारा आपत्ति जताने पर डॉ. सिंह ने उन्हें कुलपति के समक्ष प्रस्तुत होने को कहा। आरोप है कि कुलपति ने अपने कक्ष में शिखा बंसल के साथ अनुचित भाषा का प्रयोग किया, जिसके बाद उन्होंने 20 अगस्त को ई-मेल के माध्यम से त्यागपत्र दे दिया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles