Tuesday, June 2, 2026
spot_img

पहली बार मंत्री, विधायक और अधिकारी उपस्थिति में झारखंड के 35,000 स्कूलों में द्वितीय वार्षिक शिक्षक-अभिभावक की होगी बैठक

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
रांची, 07सितम्बर। झारखंड सरकार 8 से 13 सितंबर तक राज्य के 35,000सरकारी विद्यालयों में द्वितीय वार्षिक शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित कर रही है।
इस बैठक का उद्देश्य 6 से 18 वर्ष के सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन कराना और उनकी कक्षा 12 तक की शिक्षा पूरी कराना है। इसके लिए माता-पिता और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को अहम माना गया है।
इस बैठक में पहली बार मंत्री, सांसद, विधायक एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में छात्रों की विद्यालय उपस्थिति, अधिगम स्तर, खेलकूद, परीक्षाफल, स्वच्छता, पुस्तकालय तथा विद्यालय परिसरों के बेहतर उपयोग पर विस्तार से चर्चा होगी। इससे अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा और विद्यालय की गतिविधियों से जोड़ने में मदद मिलेगी।
मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर इस योजना की सफलता के लिए सहयोग का आग्रह किया है। वे स्कूलों में कम नामांकन और अधिक अनुपस्थिति वाले विद्यालयों पर विशेष ध्यान देने को भी कह रही हैं।
राज्य सरकार की यह पहल न सिर्फ बच्चों की शिक्षा स्तर बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि माता-पिता और शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनायेगी। इसके साथ ही यह कार्यक्रम बाल शिक्षा के अधिकारों की जानकारी और संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस तरह की त्रैमासिक बैठकें बच्चों की पढ़ाई के लिए माता-पिता की जिम्मेदारी को समझाने एवं शैक्षिक विकास के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने में कारगर साबित होंगी। आगामी तीसरी वार्षिक अभिभावक शिक्षक बैठक दिसंबर में होगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles