Tuesday, June 2, 2026
spot_img

पाकिस्तान, अमेरिका ने आतंकवाद को खत्म करने का लिया संकल्प

(24x7newstime Correspondent/Agency)
इस्लामाबाद/वाशिंगटन। पाकिस्तान और अमेरिका ने आतंकवाद-रोधी सहयोग पर द्विपक्षीय वार्ता के बाद सभी प्रकार के आतंकवाद को समाप्त करने के अपने संकल्प की पुष्टि की है।समा समाचार के अनुसार विदेश मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी एक संयुक्त बयान में दोनों देशों ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए), आईएसआईएस-खोरासन और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) जैसे समूहों द्वारा उत्पन्न खतरों का मुकाबला करने के लिए एक प्रभावी रणनीति की आवश्यकता पर बल दिया।अमेरिका ने आतंकवादी तत्वों को नियंत्रित करने में पाकिस्तान के प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना की और जाफर एक्सप्रेस बम विस्फोट और खुजदार स्कूल बस विस्फोट सहित हाल के हमलों में हुई जानमाल की क्षति पर संवेदना व्यक्त की।दोनों पक्ष आतंकवादी कृत्यों में आधुनिक तकनीक के उपयोग को रोकने के लिए एक संयुक्त रणनीति की आवश्यकता पर सहमत हुए। पाकिस्तान और अमेरिका दोनों देशों के वक्तव्य में संस्थागत ढांचे को मजबूत करने तथा आतंकवाद से अधिक प्रभावी ढंग से निपटने के लिए क्षमताओं को बढ़ाने पर जोर दिया गया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles