बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने बुलायी बैठक

0
137

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर यहां तीन सितंबर को पार्टी नेताओं की बैठक बुलायी है।
सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद रहे हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल बिहार भाजपा के नेता भी मौजूद रहेंगे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े मौजूद भी रहेंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव से जुड़े कई अहम मुद्दों, सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे, उम्मीदवारों का चयन और पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में सहयोगी दलों के नेताओं को भी बुलाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here