Tuesday, June 2, 2026
spot_img

मध्यप्रदेश को बनाएंगे टेक्सटाइल हब : यादव

(24x7newstime Correspondent)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि सरकार ‘मेड इन एमपी-वियर एक्रॉस द वर्ल्ड’ के दृष्टिकोण को साकार करेगी और राज्य को टेक्सटाइल हब बनाया जाएगा।
डॉ यादव यहां आयोजित बैठक में देश-दुनिया के 15 से अधिक शीर्ष एपेरल एंड टेक्सटाइल ब्रांड के प्रतिनिधियों, सोर्सिंग प्रमुखों और उद्योगपतियों से प्रदेश में उपलब्ध अनंत संभावनाओं पर चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर विभिन्न कंपनियों के साथ सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर भी हुए।
अपने उद्बोधन में डॉ यादव ने कहा कि हम ‘मेड इन एमपी-वियर एक्रॉस द वर्ल्ड’ के विजन को साकार करेंगे और प्रदेश को टेक्सटाइल हब बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य में ऊर्जा की इतनी परियोजनाएं आ रहीं हैं कि उनको रोकना पड़ रहा है। सरप्लस बिजली के बलबूते पर देश में सबसे सस्ती बिजली अगर कोई दे रहा है तो मध्यप्रदेश दे रहा है। आज दिल्ली की मेट्रो भी मध्यप्रदेश की बिजली से चल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम राज्य की आर्थिक समृद्धि के लिए, राज्य के नागरिकों की बेहतरी के लिए देश को आगे ले जाने के लिए खुलकर सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को प्रमोट कर रहे हैं। मध्यप्रदेश उन राज्यों में से एक है जिसमें हम श्री मोदी के नेतृत्व में लोकसभा में 29 की 29 सीट जीत गए।
डॉ यादव ने कहा कि हम पूरे प्रदेश को टेक्सटाइल हब बनाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन पर हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। वस्त्र उद्योग का एक व्यापक रोड मैप है, जिस पर हम काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल की जितनी भी नीतियां बनी हैं, उसमें राज्य ने प्रयास किया कि मध्यप्रदेश बेहतर से बेहतर बने। टेक्सटाइल उद्योग से बहुत से लोगों को रोजगार मिलता है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles