Tuesday, June 2, 2026
spot_img

विजयनगरम आईएसआईएस आतंकी साजिश मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने विजयनगरम आईएसआईएस आतंकी साजिश मामले में एक और प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनआईए के सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार निवासी आरिफ हुसैन उर्फ अबू तालिब के रूप में हुई है। उसे देश से भागने की कोशिश करते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। उसे विशाखापत्तनम स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एनआईए की जांच से पता चला है कि आरोपी आरोपी सिराज-उर-रहमान के संपर्क में था, जिसे पहले ही सैयद समीर के साथ इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। सिराज और समीर के पास आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन पाए गए और वे आतंकवादी हमलों की साजिश रच रहे थे।
जांच में आगे खुलासा हुआ कि आरिफ देश के विभिन्न हिस्सों में चरमपंथी गतिविधियों के लिए हथियारों की अवैध आपूर्ति में शामिल था। मामले की आगे की जांच जारी है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles