Tuesday, June 2, 2026
spot_img

संतकबीरनगर में यूरिया की कालाबाजारी में विक्रेता पर एफआईआर

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
संतकबीरनगर । उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल ब्लाक क्षेत्र में एक दुकानदार ने बिना पीओएस मशीन से खारिज की गयी 486 बोरी यूरिया को कालाबाजारी करके बेच डाला।
शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी की जांच में मामला सिद्ध हुआ। कागजी स्टाक और भौतिक स्टाक में काफी अंतर पाया गया। इससे स्पष्ट हुआ कि खाद को कालाबाजारी में बेच दिया गया। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमार यादव ने रविवार को बताया कि आज अपराह्न मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र के सांड़े खुर्द के मेमर्स मुक्तिनाथ एंड संस खाद भंडार का शिकायत के आधार पर औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान इनके पास डीएपी 11 बोरी, एसएसपी 162 बोरी, एनपीके 23 बोरी, स्टॉक प्रदर्शित पाया गया जबकि यूरिया का भौतिक स्टाक मौके पर शून्य मिला। इस प्रकार पीओएस मशीन में एवं भौतिक स्टाक में 486 बोरी का अंतर पाया गया।
जांच में इनके द्वारा 486 बोरी यूरिया का वितरण बिना पीओएस मशीन से खारिज किए मनमाने ढंग से बेच दिया गया है। इसके साथ खाद बाल्टी से नाप-तौल करता पाया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उनकी जांच में खाद वितरण में कई कमियां उजागर हुईं। उन्होंने इस मामले में आज शाम मेंहदावल थाने में दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles