Tuesday, June 2, 2026
spot_img

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले संसद भवन में सोमवार को होगी विपक्षी दलों की बैठक

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले कांग्रेस की आज महत्वपूर्ण बैठक हुयी जिसमें उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी।बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सोमवार को संसद भवन परिसर में इंडिया गठबंधन की नेताओं की बैठक बुलाई जाएगी और उसमें सभी नेताओं से आग्रह किया जाएगा कि सभी दल सुनिश्चित करें कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं।
कांग्रेस की इस बैठक में पार्टी नेता प्रमोद तिवारी जयराम रमेश सहित कई अन्य नेता मौजूद थे।
भाजपा की तरह अपने सांसदों के लिए वोट देने से पहले कार्यशाला आयोजित करने के सवाल पर कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि गठबंधन के संसदीय दल के नेताओं की बैठक बुलाई जा रही है और उसमें सभी नेता अपने सांसदों को सामूहिक संदेश देगे। बैठक सोमवार को कब होगी फिलहाल समय तय नहीं किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि बिहार में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई लेकिन कहा गया कि इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में ही उपराष्ट्रपति पद की चुनाव की बात विचार किया जाएगा। यह बैठक 9 सितंबर को होने की संभावना है।
इससे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर संख्या बल नहीं होने संबंधी एक सवाल पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद का चुनाव किसी चुनाव चिन्ह पर नहीं होता है। यह अंतरआत्मा का चुनाव है। पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति पद के लिए बेहतर उम्मीदवार हैं और उम्मीद है कि लोग अंतरआत्मा की आवाज पर उन्हें अपना मत देंगे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles