Tuesday, June 2, 2026
spot_img

सीएमएस में खुलेगा सुभ्रांशु इनोवेशन एक्सप्रेस लैब, तकनीक से स्कूलों को जोड़ेगा एकेटीयू

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
लखनऊ । अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री सुभ्रांशु शुक्ला के नाम पर सीएमएस लखनऊ में सुभ्रांशु इनोवेशन एक्सप्रेस लैब की स्थापना की जाएगी। इस बावत बुधवार को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की तरफ से सीएमएस में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम को देखते हुए विवि प्रशासन ने प्रदेश के स्कूलों से तकनीक से जोड़ने का निर्णय लिया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय ने कहा कि शिक्षकों के कंधों पर अधिक जिम्मेदारी होती है इसलिए उन्हें हमेशा खुद को अपडेट करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के पास भी आइडिया हो सकता है। एक शिक्षक के रूप में उनके आइडिया को सुनना, समझना और आगे बढ़ाना जरूरी है। ताकि उनके आइडिया को नवाचार में बदला जा सके। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों से भी सीखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने नई उभरती तकनीकी के बारे में भी बताया। वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है। शिक्षकों को इसके बारे में पता होना चाहिए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज सीएमएस के 26 ब्रांच के शिक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन शिक्षकों को इनोवेशन हब के हेड महीप सिंह एवं मैनेजर वंदना शर्मा ने नवाचार और उद्यमिता के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि कोई भी नया आइडिया किसी के भी दिमाग में आ सकता है। एक शिक्षक के तौर पर किसी बच्चे के आइडिया को समझना और उसे आगे बढ़ाने में मदद करना जरूरी है। उन्होंने नवाचार को उद्यमिता में बदलने के बारे में भी बताया। साथ ही इसके लिए सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं, फंड आदि की जानकारी दी।
इस दौरान डीन इनोवेशन प्रो बी एन मिश्रा, एसोसिएट डीन डॉ अनुज कुमार शर्मा सहित शिक्षक मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles