Saturday, June 13, 2026
spot_img

गुजरात ने जैसे हमेशा मेरा साथ दिया है, देश भी मेरा साथ देगा: मोदी

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि गुजरात ने जैसे हमेशा साथ दिया है, देश भी उनका साथ देगा और देश विकसित भारत बनकर रहेगा।
श्री मोदी ने यहां कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण राजमार्ग स्वदेशी है। महत्वपूर्ण राजमार्ग आत्मनिर्भर भारत है और जो लोग चीजें बनाते हैं, मैन्युफैक्चरिंग करते हैं, प्रोडक्शन करते हैं, उनको मेरी विनती है कि आप उत्तरोत्तर अपनी क्वालिटी अधिक सुधारें, उसकी कीमत और घटाएं, आप देखना हिंदुस्तान का आदमी कभी बाहर से कुछ नहीं लेगा। यह भाव हम जगाए और दुनिया के सामने यह उदाहरण बनाए और विश्व के अनेक देश हैं साथियों कि जब संकट आते हैं। तब सीना निकालकर खड़े हो जाते हैं। वह परिणाम लाकर रहते हैं। हमारे लिए अवसर बना है, संकल्प को पूरा करने का सामर्थ्य लेकर निकलना है।
उन्होंने कहा कि जब कोविड की स्थिति थी, इस देश ने निश्चित किया और वैक्सीन खुद की बना ली और देश के 140 करोड़ तक वैक्सीन पहुँचा दी। इस देश का सामर्थ्य है, उस सामर्थ्य के विश्वास से, गुजरात के मेरे साथियों को कहता हूँ कि आपने मुझे जो शिक्षा दी है, आपने मुझे जो सिखाया है, आपने मुझ में जो जोश भरा है, जो ऊर्जा भरी है, 2047 देश जब आजादी के 100 साल बनाएगा, तब यह देश विकसित भारत बन गया होगा।
उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है, गुजरात ने जैसे हमेशा मेरा साथ दिया है, देश भी मेरा साथ देगा और देश विकसित भारत बनकर रहेगा। आप सबको विकास की इन अनमोल सौगात के लिए खूब-खूब शुभकामनाएं! गुजरात खूब प्रगति करें, नवीन शिखर पर पहुंचे, गुजरात की ताकत है, वह करके रहेगा। आप सब का खूब-खूब आभार।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles