(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर, मिजोरम और असम दौरे के बाद रविवार देर रात पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे। वह यहां सशस्त्र बलों के कमांडरों के संयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।
श्री मोदी ने एक्स हैंडल पर कहा, असम के कार्यक्रमों के बाद कोलकाता आ गया हूं, जहां कल संयुक्त कमांडर सम्मेलन में शामिल होने का सुअवसर मिलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता के दौरे के बाद बिहार जाएंगे। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर आगे कहा, श्श्इसके बाद बिहार के पूर्णिया जाऊंगा, जहां एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन के साथ ही करीब 36,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करूंगा।श्श्
उन्होंने कहा, मखाना और बिहार का बहुत गहरा नाता रहा है। पूर्णिया से राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की शुरुआत भी की जाएगी, जिससे इस क्षेत्र के हमारे किसान भाई-बहनों को बहुत लाभ होने वाला है।





