(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
सिलीगुड़ी । पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में रविवार (14 सितंबर) को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि असम के ढेकियाजुली के पास रविवार को आए भूकंप का प्रभाव पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग के कई हिस्से खासकर द्वार इलाकों, तराई और दार्जिलिंग क्षेत्र में महसूस किया गया। असम में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गयी है। एक अलग रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसका समय रविवार शाम 4ः41 बजे था। सूत्रों ने बताया कि भूकंप के झटके उत्तर बंगाल के कई ज़िलों और देश के पूर्वाेत्तर के अन्य हिस्सों में महसूस किए गए। भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।





