विदिशा के कलेक्टर अंशुल गुप्ता से मिले अपना घर आश्रम ग्रुप के सदस्य

0
182

विदिशा ।  जिले को प्लास्टिक मुक्त करने की दिशा में की जा रही नवाचार और इस अभियान में सामाजिक संगठन भी आगे आकर सहयोग प्रद कर रहे हैं। अपना घर आश्रम विदिशा के सदस्यों द्वारा आज सिंगल यूज प्लास्टिक थैलियों का उपयोग ना करने के लिए पहल करते हुए मात्र एक रुपए में कपड़े के थैले विक्रय किए जाएंगे। जन जागृति हेतु इस अभियान की शुरुआत आज संगठन के सदस्यों ने कलेक्टर अंशुल गुप्ता से उनके चेंबर में मुलाकात कर कपड़े का थैला भेंट कर की है। इस अभियान की सार्थकता समाज में व्याप्त हो एवं लोग पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति जागृत हो के लिए अभियान प्रारंभ किया गया है। संगठन के सदस्य  बबलू अहमद ने बताया कि इस अभियान का शुभारंभ बुधवार को विदिशा के सब्जी मंडी क्षेत्र से किया जाएगा जहां सब्जी मंडी में पहुंचने वाले नागरिकों को एक रुपए में कपड़े के थैले विक्रय किए जाएंगे , ताकि विदिशा को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। अपना घर आश्रम विदिशा द्वारा प्रबुद्धजनो की सेवा के साथ ही पर्यावरण क्षेत्र में भी लोगों को जागरूक करने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक थैलियों का उपयोग न करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें मात्र एक रुपए में कपड़े का बड़ा थैला दिया जाएगा, अपने दैनिक उपयोग की आवश्यकताओं में उसका उपयोग कर सकते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here