(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
विदिशा । कलेक्टर अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में गुरूवार को विशेष डीएलसीसी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने शासन की जनकल्याणकारी हितग्राहीमूलक योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति की विशेष तौर पर समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि सभी बैंको में हितग्राहीमूलक योजनाओं का प्रदर्शन किया जाए ताकि बैंको में आने वाले खाताधारक भी केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी कल्याणकारी योजनाओं से मुखातिब होकर लाभ प्राप्ति की प्रक्रिया का क्रियान्वयन कर सकें। उन्होंने सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं को क्रियान्वित कराने वाले विभागो के जिले के सभी विभागों अधिकारियों को निर्देशित किया कि हरेक योजना के लक्ष्य के विरूद्ध डेढ गुना प्रकरण बैंेको को भेजे जाएं। ऑन लाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्रेषित किए जाने वाले प्रकरणो में किसी भी प्रकार की त्रुटि ना हो पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बैंकर्स भी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं ताकि हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभांवित होने वाले हितग्राहियों को बैंको के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता ना पडें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिले में जिन कियोस्क केन्द्रो के माध्यम से हितग्राहियों को परेशानी का सामना करना पडा है ऐसे सभी कियोस्क संचालको के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि धरती आबा योजना सहित अन्य योजनाओं के शत प्रतिशत सेचुरेशन के उद्धेश्य से शिविरो का आयोजन किया जा रहा है इन खण्ड स्तरीय, ग्राम स्तरीय शिविरो में बैंकर्स प्रतिनिधि भी अपनी उपस्थिति अनिवार्यतः दर्ज करें और बैंक संबंधी तमाम कार्य शिविर में ही संपादित कराएं ताकि उसी गांव में बैंक कार्याे के लिए उन्हें पुनः नहीं आना पडें। जब तक हितग्राहीमूलक योजनाओं में शत प्रतिशत लाभाविंत कराने के लक्ष्यों की पूर्ति नहीं होती है तब तक शिविरो का आयोजन यथावत किया जाएगा और इन शिविरो में उन ही विभागो के अधिकारियों को विशेष तौर पर मौज्ूाद रहना होगा जिन विभागो के लक्ष्यों की पूर्ति नहीं हुई है। कलेक्टर ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को प्रदाय किए गए पट्टो पर बनने वाले आवासो के लिए बैंकर्स ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे इसके लिए आवासीय मोर्टिगेज की प्रक्रिया क्रियान्वित की जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं के वित्त पोषण में रूचि प्रदर्शित नहीं होने पर उक्त बैंक से सभी शासकीय खाते हस्तांतरित कराने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ, आजीविका मिशन के साथ-साथ अन्य विभागो के अधिकारियों को दिए है। श्री गुप्ता ने किसान क्रेेडिट कार्ड की तर्ज पर दुग्ध उत्पादको, मत्स्यपालको के लिए भी केसीसी जारी करने के निर्देश बैंेकर्स प्रतिनिधियों को दिए है। उन्होंने कहा कि उक्त कार्य शिविर आयोजनों के दौरान ही पूर्ण कराए जाएं। जनसुरक्षा योजनाओं के तहत बैंक खाताधारको के लिए संचालित पीएमजेजेबीबाय, पीएमएसवीबाय बीमा प्रीमियम जमा कराने पर उन्होंने विशेष बल दिया है।
डीएलसीसी की उक्त विशेष बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना एसआरएलएम के माध्यम से संचालित स्वसहायता समूह बैंक लिकेंज की कार्यवाही उद्योग विभाग के माध्यम से क्रियान्वित पीएम विश्वकर्मा योजना, उद्यानिकी विभाग के द्वारा क्रियान्वित प्रधानमंत्री सू़क्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अलावा पशुपालन विभाग के माध्यम से क्रियान्वित डॉ भीमराव अम्बेडकर कामधेनू योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना, पशुपालन क्रेडिट कार्ड योजना, बकरी इकाई योजना, वृदांवन ग्राम योजना तथा मत्स्य पालको को केसीसी और जिला आदिवासी वित्त विकास निगम के माध्यम से क्रियान्वित भगवान बिरसा मुण्डा योजना, टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना, जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति की संत रविदास स्वरोजगार योजना और डॉ भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना, पिछडा वर्ग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के साथ-साथ पीएम सूर्या घर मुक्त बिजली योजना तथा आकांक्षी जिला व विकासखण्ड के लिए निर्धारित मापदण्डो के क्रियान्वयन की अद्यतन जानकारियां प्राप्त की गई है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने पूर्व उल्लेखित हितग्राहीमूलक योजनाओं के वित्त पोषण पर विशेष बल देते हुए कहा कि उसी वित्तीय वर्ष में हितग्राहियों द्वारा स्वरोजगार का संचालन किया जा सके ऐसी कार्यप्रणाली बैंकर्स प्रतिनिधि अपनाएं ताकि बैंको के प्रति हितग्राहियों का विश्वास बढें। लीड बैंक आफीसर श्री भगवान सिंह बघेल ने बैठक में टर्म लोन तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 की जून तिमाही में जिले में बैंकिंग विकास की समीक्षा खासकर कृषि, सीडी रेशो एवं अन्य तथा एलडीआरओ भारतीय रिजर्व बैंक की समीक्षा की गई हैं। बैठक में बताया गया कि तिमाही सीडी रेशो निर्धारित अनुपात में नहीं है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ओपी सनोड़िया समेत विभिन्न विभागो के अधिकारी तथा लीड बैंक आफीसर भगवान सिंह बघेल, नाबार्ड की जिला प्रबंधक जसप्रीत कौर के अलावा विभिन्न विभागो के शाखा प्रबंधक व प्रतिनिधि मौजूद रहे।





