मै दोषी हूँ तो मुझे मिले सजा
(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
दरभंगा । बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता जीवेश कुमार ने स्थानीय परिषदन में संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के गलत बयानी करने को लेकर एक-दो दिन में नोटिश भेजने वाले हैं और उनपर मानहानी का मुकदमा भी दर्ज करेंगे।
मंत्री ने जाले विधानसभा क्षेत्र से 2020 में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले डॉ० मसकुर अहमद उसमानी के साथ यूट्यूबर दिलीप कुमार सहनी का फोटो मोबाइल में दिखाते हुए कहा कि इस घटना में उनकी हत्या की साजिस रची गयी थी। उन्होंने भगवान का शक्रिया अदा करते हुए कहा कि बीती रात उनकी जान बच गई।
श्री कुमार ने कहा कि बीती रात वे निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष और स्कार्ट वाहन के साथ निकल गए थे। यह पूछे जाने पर कि जब थानाध्यक्ष के साथ मंत्री जी घटना स्थल से निकल गए थे, तब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वहां जाने से उनके खिलाफ प्राथमिकी कैसे दर्ज की गई, इस बात पर मंत्री ने कहा की सुशासन की सरकार हैं इस मामले की पूरी तरह जाँच की जाएगी। अगर वह दोषी पाए गए तो वह सजा भुगतने को तैयार हैं।
मंत्री ने कहा की तेजस्वी यादव जिस निर्लजता के साथ सिंहवाड़ा आये थे, उसी संजीदगी के साथ मुजफरपुर जिला के काँटी चले जाएँ और वहां इसराईल मंसूरी के ऊपर दर्ज केस पर भी अपना हमदर्दी। उसके बाद चम्पा विश्वास के परिवार को भी तलाश कर उनसे क्षमा मांगे। उन्होंने कहा कि नेशनल चैनल के एक पत्रकार जिसे लालू यादव ने ‘दो मुक्का मारेंगे तो नाच कर गिर जाएंगे’ कहा था, उससे भी नेता प्रतिपक्ष श्री यादव माफ़ी मांग ले।
मंत्री ने पुरे मामले की जाँच की मांग सरकार और जिला प्रशासन से की है और कहा कि उन्होंने किसी के साथ मार पीट नहीं की है। जिस घटना की चर्चा तेजस्वी कर रहे हैं वह गलत है।





