फिरोजाबाद में विकास भवन का बाबू को रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
76

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के मटसेना क्षेत्र स्थित जिला मुख्यालय के विकास भवन में तैनात बाबू को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा।
पुलिस ने बताया कि लिपिक राजेश कुमार को शुक्रवार को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता राधेश्याम ने एंटी करप्शन टीम को जानकारी दी थी कि उसकी पत्नी को आंगनवाड़ी केंद्र के आवंटन के नाम पर बाबूराव द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है। तय समय के अनुसार एंटी करप्शन टीम शुक्रवार को विकास भवन पहुंची और शिकायतकर्ता राधेश्याम को एंटी करप्शन टीम के द्वारा केमिकल पाउडर युक्त नोट दिए गए राधेश्याम द्वारा वहीं नोट बाबू को दिए गए। बाद में एंटी करप्शन टीम ने केमिकल पाउडर युक्त नोटों के साथ राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया ।
वैधानिक औपचारिकताओं के साथ टीम राजेश कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here