(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
लखनऊ। धार्मिक नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर नमामि गंगे के सदस्यों ने उनकी दीर्घायु के लिए मां गंगा की आरती की और उनकी तस्वीर के साथ प्रतीकात्मक रूप से सामने घाट पर 75 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की।
इस अवसर पर गंगा तट की सफाई कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता को संस्कार के रूप में अपनाने के आह्वान को दोहराया गया। मां गंगा से प्रार्थना की गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बने, सुशासन को बढ़ावा मिले और गरीब कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता सुदृढ़ हो।
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि भारत आत्मनिर्भर बने और स्वच्छता को हर भारतवासी अपने जीवन का हिस्सा बनाए। इस उद्देश्य से हमने मां गंगा की आरती और दुग्धाभिषेक कर उनका आशीर्वाद मांगा है।”





