Tuesday, June 2, 2026
spot_img

बाराबंकी में छप्पर में आग लगने से व्यक्ति की जलकर मौत

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार देर रात छप्पर में आग लगने से उसके नीचे सो रहे एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के बक्सुपुर गांव निवासी बलराम प्रतिदिन की तरह छप्पर के नीचे सो रहे थे। इसी दौरान अचानक छप्पर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बलराम बाहर नहीं निकल सके। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, तब तक उनकी जलकर मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles