(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
लखनऊ । प्रख्यात फिल्म अभिनेता गोविन्दा ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान गोविन्दा ने मुख्यमंत्री योगी को भेंट स्वरूप एक मूर्ति दी। योगी आदित्यनाथ ने इस मुलाकात को स्वयं फेसबुक और एक्स पर मुलाकात की फोटों स्वयं पोस्ट कर जानकारी दी है। मुलाकात के बाद गोविन्दा ने कहा कि “उनसे मिलना बहुत अच्छा अनुभव रहा, मेरे आदरणीय है और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूँ। गोविन्दा ने कहाकि सिनेमा हो या शासन योगी जी के सब फैन है।





