प्रदर्शनकारियों को सेना की चेतावनी, आंदोलन स्थगित कर बातचीत के लिए आने का अनुरोध

0
133

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

काठमांडू। नेपाल में सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने मंगलवार रात एक वीडियो संदेश के माध्यम से आंदोलनकारी पक्षों से बातचीत का आह्वान किया।
कांतिपुर समाचार पत्र ने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी है।
श्री सिगडेल ने प्रदर्शनकारियों से अपने विरोध कार्यक्रमों को स्थगित करने का अनुरोध करते हुए कहा कि राष्ट्र को वर्तमान असाधारण स्थिति से शांतिपूर्ण तरीके से बाहर निकलना चाहिए।
इस बीच नेपाली सेना ने प्रदर्शनकारियों से लूटपाट, आगजनी और तोड़फोड़ न करने की अपील की है।
सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अगर ऐसी गतिविधियां नहीं रुकीं, तो रात 10 बजे से नेपाली सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात कर दी जाएँगी।
सेना ने कहा, ष्चूँकि कुछ समूह मौजूदा मुश्किल हालात का गलत फायदा उठा रहे हैं और नागरिकों एवं सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं, लूटपाट और आगजनी कर रहे हैं, इसलिए नेपाली सेना एक बार फिर ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने का आग्रह करती है। अगर ऐसी गतिविधियाँ नहीं रुकीं, तो हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि नेपाली सेना और उसकी मुख्य ज़िम्मेदारी वाली सभी सुरक्षा एजेंसियाँ, नेपाल और नेपालियों की सुरक्षा के लिए स्थिति को नियंत्रित करने हेतु भाद्रपद 24, 2082 की रात 10 बजे से सड़क पर उतर आयेंगी। हम पूरे देश से सहयोग की भी अपील करते हैं।ष्
सेना ने यह भी कहा है कि वह सुरक्षा स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करेगी और आगे की जानकारी जारी करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here