Tuesday, June 2, 2026
spot_img

मोदी ने नेपाल की स्थिति पर मंत्रियों के साथ बैठक की, वहां की जनता से शांति की अपील की

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल की स्थिति पर मंगलवार को मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति की बैठक में चर्चा की और वहां हिंसा की घटनाओं को हृदयविदारक बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल की जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने की विनम्र अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नेपाली भाषा में एक पोस्ट में कहा “आज दिन में दौरे से लौटने के बाद मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति की बैठक में नेपाल की घटनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। नेपाल में जो घटना हुई है वह हृदयविदारक है। इस तथ्य को जानकर मुझे अत्यंत बेचैनी हो रही है कि वहां हिंसा में अनेक युवाओं को जान से हाथ धोना पड़ा है। नेपाल में स्थिरता, शांति और समृद्धि का होना बहुत महत्वपूर्ण है। मैं नेपाल में हमारे सभी भाई-बहनों से विनम्र अपील करता हूं कि वे शांति और व्यवस्था बनाए रखें।”

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles