Tuesday, June 2, 2026
spot_img

23 महीने बाद मंगलवार को जेल से रिहा होंगे आजम खान

(24X7न्यूजटाइम संवाददाता)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान आखिरकार 23 महीने बाद जेल से रिहा होने जा रहे हैं। सीतापुर जेल के अधिकारियों की मानें तो उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी मुताबिक आजम खान को 23 सितंबर यानी मंगलवार को रिहा कर दिया जाएगा। आजम खान फिलहाल सीतापुर जेल में बंद हैं। सीतापुर जेल प्रशासन ने आजम खान की रिहाई की तैयारी पूरी कर ली है।

जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने आज़म की रिहाई की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी रिहाई का ऑर्डर मिल चुका है। इसकी प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई की जा रही है। इस बीच, आजम खान के वकील इमरानुल्लाह ने बताया, जिन-जिन मामलों में जमानत होती है, उसमें रिहाई का परवाना जेल भेजा जाता है। इसके अतिरिक्त किसी मामले में गिरफ्तारी रहती है और उसमें जमानत नहीं हुई होती है तो रिहाई नहीं होती है।

उन्होंने बताया कि जहां तक उन धाराओं की बात है, जिसे हाल ही में बढ़ाया गया है। उसमें अब तक कस्टडी नहीं ली गई है। ऐसे में रिहाई मुमकिन है। रिहाई के बाद रामपुर के लिए रवाना होंगे, जहां उनका स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा किया जाएगा। जेल प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं ताकि रिहाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके। इस बीच राजनीतिक गलियारों में आजम खान की रिहाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles