Tuesday, June 2, 2026
spot_img

नवरात्र के प्रथम दिन मां शारदा धाम मैहर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

(24X7न्यूजटाइम संवाददाता)
सतना/मैहर। शारदेय नवरात्र के प्रथम दिन मां शारदा धाम, त्रिकूट पर्वत पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। आज सुबह से ही श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचने लगे और दिनभर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां शारदा देवी के दर्शन किए।
मेला प्रबंधन समिति के अनुसार तड़के सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थीं। भक्तगण माता शारदा के जयकारों के साथ पर्वत चढ़कर मंदिर पहुंचे और देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नवरात्र के इस आयोजन में इस बार विशेष सुविधा के रूप में वीआईपी दर्शन भी बहाल कर दी गई है। पिछले दो वर्षों से यह सुविधा बंद थी। अब कोई भी श्रद्धालु 1100 रुपये का शुल्क जमा कर माता शारदा के दर्शन कर सकता है।
नवरात्र के अवसर पर नौ दिनों तक मंदिर परिसर और आसपास भव्य आयोजन होंगे। मेला प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं भी की हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles