Tuesday, July 21, 2026
spot_img

कई राज्यों में आबदी के स्वरूप में हो रहे बदलाव की चुनौती का सामना करेंगे भाजपा कार्यकर्ता : नबीन

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली,। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नये अध्यक्ष नितिन नबीन ने तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल समते कुछ राज्यों में आबादी के स्वरूप में बदलाव को एक बड़ी चुनौती बताते हुए मंगलवार को कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता इस चुनौती का सामना करेंगे।
श्री नबीन ने अपने निर्वाचन पर पार्टी यहां मुख्यालय पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में को संबोधित करते हुए पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों का उल्लेख किया और वहां डेमोग्राफी (जननांकीय स्वरूप) में बदलाव से उत्पन्न चुनौती का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘ अगले कुछ महीनों में तमिलनाडु, असम, बंगाल, केरल और पुडुचेरी में चुनाव होने वाला है और वहां की डेमोग्राफी बदलने पर चर्चा हो रही है। यह हमारे लिए चुनौती है लेकिन हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि भाजपा के सशक्त कार्यकर्ता सबकुछ संभव कर देंगे।”
श्री नबीन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा संगठन केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक संस्कार है। उन्होंने कहा , ‘ राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरा निर्वाचन एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा को मिला सम्मान है और सेवा का दृढ़ संकल्प है।’ उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी प्रदेशों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस पद के लिए मेरा नाम प्रस्तावित किया।
श्री नबीन ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी पूर्ण एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत रहना होगा। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व के लिए आभार प्रकट करते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन ने अभूतपूर्व विस्तार देखा, और कार्यकर्ता-आधारित राजनीति तथा सेवा की संस्कृति और अधिक सुदृढ़ हुई। उसी संगठनात्मक परंपरा को आगे बढ़ाना मेरा साझा संकल्प है।
श्री नबीन ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां बड़े पदों और बड़ी जिम्मेदारियों के लिए किसी विशेष परिवार से होना आवश्यक नहीं। यहां साधारण कार्यकर्ता होना ही सबसे बड़ी योग्यता है। इसी संगठन में एक सामान्य परिवार का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और एक साधारण कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे दायित्व तक पहुँच सकता है। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में संगठन में जमीनी स्तर से लेकर आज इस दायित्व तक पहुंचना, मेरे लिए सौभाग्य और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठजनों और करोड़ों कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास और अपार सहयोग से ही यह संभव हुआ है।
श्री नबीन ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की अवधारणा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से लेकर पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद तक, अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों से लेकर प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व में साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा युवा शक्ति पर भरोसा किया है और यह भरोसा केवल नारों तक सीमित नहीं रहा। यह संगठन की संरचना, निर्णय प्रक्रिया और नेतृत्व निर्माण में लगातार दिखाई देता है।
श्री नबीन ने युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान करनते हुये कहा , ‘ राजनीति कोई 100 मीटर की रेस नहीं बल्कि मैराथन है। 100 मीटर की रेस में स्पीड का टेस्ट होता है वहीं मैराथन में स्टेमिना (शक्ति) का परीक्षण होता है। उन्होंने युवाओं को दिये अपने संदेश में कहा कि धैर्य के साथ राजनीति की पिच पर जमे रहने की जरूरत है। ‘
श्री नबीन ने कहा कि सेवा, विस्तार और कार्यकर्ता सशक्तिकरण की यह संगठनात्मक यात्रा प्रधानमंत्री मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के संगठनात्मक मार्गदर्शन और देशभर के समर्पित कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम से आगे बढ़ी है, और आगे भी इसी सामूहिक शक्ति से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा, “आज मैं देश के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता से कहना चाहता हूँ, आप केवल कार्यकर्ता नहीं हैं, आप राष्ट्र निर्माण के सिपाही हैं। आपका संघर्ष, आपकी निष्ठा और आपका परिश्रम भारत के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।”
श्री नबीन कहा, ” हमारा लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है: 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना और प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को सिद्ध करना है। एक ऐसा भारत बनाना, जहां विकास और विरासत साथ-साथ आगे बढ़ें।” उन्होंने कहा कि मुझे ज्ञात है कि यह यात्रा लंबी है और चुनौतियां भी आएंगी, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता कभी डगमगाता नहीं, क्योंकि वह सत्ता की नहीं, सेवा और संकल्प की राजनीति करता है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं इस महान संगठन का कार्यकर्ता हूँ। मुझे गर्व है कि मैं भाजपा परिवार का हिस्सा हूं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles