Tuesday, June 2, 2026
spot_img

चुनाव आयोग के दस्तावेज पर भाजपा की मुहर का मामलाः संदोष कुमार ने की दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

नयी दिल्ली,(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्यसभा सांसद संदोष कुमार पी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया है और आयोग के दस्तावेज पर भारतीय जनता पार्टी की मुहर पाये जाने के मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हैो। श्री संदोष कुमार ने सोमवार को आयोग को लिखे पर सोमवार को भारतउन्होंने दावा किया कि आयोग के एक आधिकारिक दस्तावेज पर भारतीय जनता पार्टी की मुहर पाई गयी, जिसे “लिपिकीय त्रुटि” बताकर टाल दिया गया। पत्र में केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पर पुराने दिशा-निर्देश प्रसारित करने का भी आरोप लगाया गया है, जबकि आयोग पहले ही अद्यतन दिशानिर्देश जारी कर चुका था।
श्री संदोष कुमार ने इसे प्रशासनिक लापरवाही से आगे बढ़कर संस्थागत विश्वसनीयता पर आघात बताया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई, जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त उपाय लागू करने की अपील की है।
गौरतलब है कि इस मामले में चुनाव आयोग ने बयान जारी कहा, “हमें यह जानकारी मिली है कि भाजपा की मुहर लगी चुनाव आयोग की एक चिट्ठी कई न्यूज चैनलों पर प्रसारित की जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) का कार्यालय स्पष्ट करता है कि यह केवल एक लिपिकीय त्रुटि थी, जिसे तुरंत पहचान कर सुधार लिया गया।”

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles