Tuesday, June 2, 2026
spot_img

एयर इंडिया, इंडिगो ने मंगलवार के लिए पश्चिम एशिया की उड़ानों की घोषणा की

नयी दिल्ली, (24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। एयर इंडिया और इंडिगो ने मंगलवार को भारत और पश्चिम एशिया के बीच कुल 54 उड़ानों के परिचालन की घोषणा की है।
एयर इंडिया ने सोमवार को बताया कि वह अपनी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ मिलकर 24 मार्च को पश्चिम एशिया के लिए और वहां से वापसी को मिलाकर कुल 24 उड़ानों का परिचालन करेगी। इसमें नियमित और विशेष दोनों उड़ानें शामिल होंगी। इसमें जेद्दा के लिए 10 तथा मस्कट के लिए चार उड़ानें (आने और जाने की मिलाकर) शामिल हैं। इसके अलावा कुल 10 विशेष उड़ानें होंगी।
ओमान की राजधानी मस्कट से मंगलवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस कि दिल्ली और मुंबई की नियमित उड़ानें उपलब्ध होंगी। सऊदी अरब के प्रमुख शहर जेद्दा से वह हैदराबाद और कोझिकोड़ के लिए उड़ानों का परिचालन करेगी। एयर इंडिया ने जेद्दा से दिल्ली के लिए एक और मुंबई के लिए दो विशेष उड़ानों की घोषणा की है।
संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक-एक विशेष उड़ानें दिल्ली के लिए होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस सऊदी अरब के ही अबु धाबी से दिल्ली, कोझिकोड़ और मुंबई के लिए एक-एक विशेष उड़ानों का परिचालन कर रही है।
इंडिगो ने 24 मार्च को पश्चिम एशिया और भारत के बीच 30 उड़ानों के परिचालन की सूचना दी है। उसने बताया कि मंगलवार को मदीना,जेद्दा,अबु धाबी,मस्कट,शारजाह, दुबई, रस अल खैमा और इंस्ताबुल के लिए विभिन्न भारतीय शहरों के लिए उसकी उड़ानें उपलब्ध होंगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles