Sunday, July 19, 2026
spot_img

त्यौहार में शांति और सौहार्द बना रहे सभी की जिम्मेदारी : अंशुल गुप्ता

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई विदिशा जिला शांति समिति की बैठक
(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
विदिशा। होली और ईद पर्व शांति और सौहार्द पूर्ण मनाने को ध्यान में रखकर आज विदिशा के कलेक्टर एवं जिलामजिस्ट्रेट अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में श्री गुप्ता ने कहाकि त्यौहारों में शांति और सौहार्द बना रहे यह प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। वहीं बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने जन हितैषी सुझावो के साथ-साथ आवश्यक व्यवस्थाओं का क्रियान्वयन करने के निर्देश संबंधित विभागो के अधिकारियो को दिए गए।
जिले के पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक में आगामी पर्व होली, रंगपंचमी पर्व ईद-उल-फितर, सहित अन्य पर्व के परिपेक्ष्य में किए जाने वाले बुनियादी प्रबंधो पर चर्चा कर क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर ने कहा कि त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे। हम सब में भाईचारे की भावना प्रगाढ़ हो। शहर की फिंजा किसी भी प्रकार से दूषित ना हो इन सभी बातों का विशेष ध्यान हम सभी त्यौहार के दौरान रखें। उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्यगणों द्वारा जो बहुउपयोगी सुझाव दिए गए है उन पर अमल किया जाएगा। श्री गुप्ता ने होलिका दहन नियत स्थलों पर करने की अपील करते हुए कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखें कि होलिका दहन के ऊपर विद्युत वायर ना हो। जबरन की किसी को रंग ना लगाएं। त्यौहार खुशी के प्रतीक है ऐसा संदेश हम अपने खुशी से दूसरों को भी दें। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा धुरेडी एवं रंगपंचमी पर निकलने वाले जुलूसो के मार्ग व व्यवस्थाओं हेतु किए जाने वाले प्रबंधों से अवगत कराया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी बैठक के दौरान सभी से आग्रह किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, मतभेद उत्पन्न करने वाली पोस्ट ना डाले और ना ही इस प्रकार की पोस्टो को फारवर्ड करें। उन्होंने जागरूक नागरिक का परिचय देने की सभी से अपेक्षा की है। गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी बेस, बेतवा नदी सहित अन्य घाटों पर होमगार्ड के सैनिक और गोताखोर धुरेडी एवं पंचमी के दिन तैनात रहेंगे। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो सकें। कलेक्टर ने समिति के सभी सदस्यों के माध्यम से जिले में होलिका दहन में गौ-काष्ठ का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी ताकि पर्यावरण संरक्षण के संबंध में विदिशा जिले से एक नई पहल शुरू हो। होलिका दहन में लकड़ी का उपयोग प्रतिकात्मक रूप से करने का आव्हान किया है। होली (धुरेडी) और रंगपंचमी के दिन दोपहर एक बजे से सांय पांच बजे तक अतिरिक्त जल प्रदाय किया जाएगा। इसके अलावा नियत स्थलों पर पानी के टेंकर रखवाए जाएंगे। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्यौहारो के दौरान बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान ना हो के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाए। वही विभिन्न घाटो पर नगरपालिका के माध्यम से प्रकाश केे लिए किए जाने वाले प्रबंधो में बिजली पूर्ति के संबंध में कोई व्यवधा ना हो। उन्होंने पृथक से कंट्रोल रूम संचालित करने के भी निर्देश दिए है। होली एवं रंगपंचमी पर्व पर चिकित्सीय समुचित व्यवस्था रखी जाएगी ताकि आवश्यकता पड़ने पर आकस्मिक इलाज की पूर्ति तैयारी सुनिश्चित हो। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कहा कि त्यौहार उल्लास, उमंग के प्रतीक है उल्लास के दौरान किसी भी प्रकार की व्यवस्थाएं उल्लघिंत ना हो इसके लिए हम सब दूसरों का भी ध्यान रखें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समिति के सदस्यों द्वारा जो सुझाव दिए गए है उनका पालन किया जाएगा। नागरिकों का सहयोग अपेक्षित रहेगा को रेखंाकित करते हुए उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का भेदभाव ना हो खासकर धुरेडी के दिन मस्जिदो के आस-पास भी पूर्ण सुरक्षा के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से आव्हान किया कि हम सब मिलकर सभी त्यौहारो को पहले से अधिक सौहार्द्र वातावरण में मनाएंगे। शांति समिति की बैठक में अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर के द्वारा तिथिवार आयोजित होने वाले त्यौहारो और उनके लिए विभागो के माध्यम से पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष किए जाने वाले प्रबंधो की संक्षिप्त जानकारियों का वाचन कर अवगत कराया गया है। उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चैबे, एसडीएम क्षितिज शर्मा, सीएसपी अतुल सिंह समेत अन्य विभागो के अधिकारी, मीडियाकर्मी मौजूद रहें।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles