Tuesday, June 2, 2026
spot_img

पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि पर कमलनाथ ने सरकार को घेरा

भोपाल(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार महंगाई रोकने के बजाय पूरा बोझ जनता पर डाल रही है।
कमलनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि के बाद मध्यप्रदेश में डीजल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है, जबकि पेट्रोल 115 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो गया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 15 मई को हुई पहली बढ़ोतरी के समय ही कहा था कि यह केवल शुरुआत है और आने वाले समय में कीमतों में लगातार वृद्धि होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने समय रहते महंगाई और आर्थिक संकट पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए।
कमलनाथ ने कहा कि सरकार टैक्स में कटौती करने के बजाय महंगाई का पूरा बोझ आम जनता पर डाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम थे, तब भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी गई।
उन्होंने कहा कि नए रेट के अनुसार भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपए और डीजल 99.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है। प्रदेश के बड़े शहरों में उज्जैन में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगा बताया गया है, जहां पेट्रोल 115.03 रुपए और डीजल 100.11 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी ईंधन की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles