Tuesday, June 2, 2026
spot_img

एनआईए ने बम ब्लास्ट मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
चेन्नई । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमिलनाडु के विल्लियनूर बम ब्लास्ट मामले में सुरक्षा में रखे गए गवाहों की जानकारी लीक करने के आरोप में गुरुवार को दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
एनआईए ने इस मामले में व्यापक तलाशी अभियान चलाया था। एनआईए ने आज देर रात एक बयान में कहा कि पुडुचेरी में चार जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश की सेंट्रल जेल भी शामिल है। आरोपी, हरमन उर्फ कार्तिकेयन उर्फ टीआर और उदयकुमार उर्फ कुमार को इस मामले में सुरक्षा में रखे गए गवाहों के नाम और अन्य संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक राजनीतिक कार्यकर्ता सेंथिल कुमारन की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles