प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान, देशवासी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में भागीदारी करें

0
106

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर देशवासियों से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में भागीदारी करने का आह्वान किया।
श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से देश भर के नागरिकों से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने इस अभियान को एक प्रेरणादायक पहल बताया और कहा कि यह सामूहिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रतिबिंबित करती है।
प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा, “स्वच्छता से जुड़ी यह पहल बहुत उत्साहित करने वाली है। मेरा आह्वान है कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें और इसे सफल बनायें।”
एक्स पर जारी पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा,“ राष्ट्रपति महात्मा गांधी के दिखाये हुए स्वच्छता के रास्ते पर आइये हम आगे बढ़ें और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को सुबह आठ बजे हम सब मिलकर स्वच्छता के लिए श्रमदान दें। इस पोस्ट में लिखा गया कि ‘एक दिन, एक साथ, एक घंटा’ 25 सितंबर की सुबह आठ बजे स्वच्छता उत्सव में जुड़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here