Tuesday, June 2, 2026
spot_img

बिहार के हित की प्रतिबद्धता का प्रतीक है पटना में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को हो रही पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की विस्तारित बैठक को बिहार के हितों के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया और कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी ने मतदाता अधिकार यात्रा निकाली थी उस संदेश को और मजबूत आधार दिया जाएगा।
कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार को यहां एक बयान में कहा “कल, 24 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में पटना में विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी। यब ऐतिहासिक अवसर होगा जिसके केन्द्र में बिहार, उसका समृद्ध इतिहास एवं उसकी विरासत होगी।
उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन के दौरान से ही बिहार में कांग्रेस की भूमिका अहम रही है। संग्राम आंदोलन के दौरान, जब बापू ने चंपारण सत्याग्रह शुरू किया था, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और बाबू जगजीवन राम जैसे दिग्गजों के उदय तक, बिहार में कांग्रेस की विरासत ने महत्वपूर्ण और अत्यंत अहम भूमिका निभाती रही है।
श्री वेणुगोपाल ने कहा “आज, जब बिहार एक ओर आशा, सामाजिक न्याय और विकास की राजनीति और दूसरी तरफ घृणा, हिंसा, बेरोजगारी और संविधान को नष्ट करने के बीच के दोराहे पर खड़ा है, हमारी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बिहार के लोगों को बिहार के कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का संदेश देने के लिए ही आयोजित की जा रही है। भाजपा द्वारा अब तक की सबसे बुरी चुनावी धांधली की कोशिश का भी बिहार गवाह बन गत गया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम जल्दबाजी में किया गया गड़बड़झाला है। महोदय। एसआईआर के साथ-साथ पूरे भारत में भाजपा द्वारा की गई व्यापक वोट चोरी के जवाब में, लोक सभा मे विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में हमारी मतदाता अधिकार यात्रा लोगों को भाजपा के नापाक तरीकों से आगाह करने और आगामी चुनावों में धांधली करने के उनके प्रयासों के खिलाफ लड़ने में सक्षम रही है। हमें पटना में एक दिलचस्प सत्र का बेसब्री से इंतजार है।”

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles