सिसोदिया की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ आप का प्रदर्शन

0
889

(मनोज श्रीवास्तव)
नयी दिल्ली 27 फ़रवरी। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ सोमवार को यहाँ प्रदर्शन किया।
आप ने ट्वीट कर कहा “शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया की फ़र्ज़ी केस में गिरफ़्तारी केवल केजरीवाल जी के शिक्षा-स्वास्थ्य मॉडल को देशभर में फ़ैलने से रोकने के लिए की गई है।”
दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर आप नेता काला रिबन बांधकर प्रदर्शन किया। भाजपा मुख्यालय जाने की कोशिश कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक पीछे किया है। प्रदर्शन बढ़ने के बाद पुलिस ने सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिए जिसमें विधायक और पार्टी के पदाधिकारी शामिल हैं।
इससे पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट करके कहा कि आज विरोध प्रदर्शन के जरिए आम आदमी पार्टी कला दिवस मनाएगी। उन्होंने कहा कि श्री सिसोदिया की गिरफ्तारी और अडानी से यारी के विरोध में आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
आप नेता संजय सिंह ने कहा ‘’अडानी के नौकरों से पूछता हूं। अडानी लाखों करोड़ का घोटाला कर रहा है। उसके बंदरगाह पर हजारों करोड़ के ड्रग्स पकड़े जाते हैं, कोई कार्रवाई नहीं? एलआईसी, सीबीआई में करोड़ों का पैसा डूब रहा है, कोई कार्रवाई नहीं? और लाखों बच्चों का भविष्य बनाने वाले मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार?’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here