Tuesday, June 2, 2026
spot_img

राहुल मिशन गुजरात में कार्यकर्ताओं, नेताओं को विधानसभा चुनाव के लिए देंगे जीत का मंत्र

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आगामी विधानसभा चुनाव में शिकस्त देने के लिए अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को प्रशिक्षण दे रही हैं। प्रशिक्षण के जरिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जोर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना और अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की जीत का मंत्र देना है।
श्री गांधी का गुजरात का अगला दौरा 18 सितंबर को प्रस्तावित है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से वह गुरुवार को वहां जाएंगे। गौरतलब है कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी का शहर और जिला अध्यक्षों काे प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम चल रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया था और उसके बाद श्री गांधी ने भाजपा को गुजरात की सत्ता से बेदखल करने के उपाय पार्टी पदाधिकारियों को सुझाया था। अब तक पिछले सात महीने में श्री गांधी पांच बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं, जिसमें एक बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शिरकत करना भी शामिल है। श्री गांधी गुरुवार को पहुंचने वाले हैं जहां वह कांग्रेस के शहर और जिला अध्यक्षों से नये सिरे से संवाद करेंगे। संवाद कार्यक्रम में वह कार्यकर्ताओं के सवालों का सीधा जवाब भी देंगे।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गुजरात में अपनी तरफ से कार्यकर्ताओं को हर बात को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। वर्ष 2027 के गुजरात विधानसभा चुनाव को केंद्र बिंदु रखते हुए श्री गांधी भाजपा को शिकस्त देने के लिए लगातार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं।
गौरतलब है श्री गांधी ने नेताओं से आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने की पूर्व में अपील की हैं। उनका पूरा जोर इसी बात पर था कि किस तरह कांग्रेस को फिर से मजबूती से खड़ा किया जाए और लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराया जाये।
जूनागढ़ में चल रहे कांग्रेस पदाधिकारी सम्मेलन में श्री गांधी ने शहर और जिला अध्यक्षों के साथ चार घंटे संवाद किया था।
बिहार की तरह ही श्री गांधी गुजरात में भी यात्रा करने वाले हैं। फर्क ये है कि गुजरात यात्रा में कांग्रेस नेता हर विधानसभा क्षेत्र को कवर करेंगे। गुजरात यात्रा कहां से शुरू होगी, कहां खत्म होगी और रोड मैप क्या होगा ये अभी तय होना हैं। श्री गांधी की गुजरात यात्रा का रोड मैप अगले महीने तक तैयार कर लिया जाएगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles