Wednesday, June 3, 2026
spot_img

रुपया 17 पैसे कमजोर

मुंबई, (24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 17.50 पैसे टूटकर 95.3650 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबार दिवस पर 34 पैसे की गिरावट में 95.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपये की शुरुआत आज तीन पैसे की बढ़त में 95.16 रुपये प्रति डॉलर पर हुई और कुछ ही देर में यह 95.03 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद इसमें गिरावट शुरू हो गयी। कारोबार की समाप्ति से पहले यह 95.38 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में जारी तेजी से रुपये पर दबाव रहा। कच्चे तेल का ब्रेंट क्रूड वायदा आज 95 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में रही नरमी ने रुपये की गिरावट की सीमित रखने में मदद की। डॉलर सूचकांक आज 0.05 प्रतिशत टूट गया।

 

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles