Tuesday, June 2, 2026
spot_img

बीएचईएल को किया गया ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ से सम्मानित

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भोपाल। बीएचईएल को राजभाषा के क्षेत्र में ‘उत्कृष्ट कार्यान्वयन’ एवं ‘श्रेष्ठ हिन्दी गृह पत्रिका’ के लिए राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजभाषा के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) कृष्ण कुमार ठाकुर ने 14 सितंबर को गांधीनगर, गुजरात में आयोजित हिन्दी दिवस समारोह और 5वें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से प्राप्त किए।
उल्लेखनीय है कि बीएचईएल कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए ‘क क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक उपक्रमों’ की श्रेणी में ‘द्वितीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है, तथा बीएचईएल की एचपीईपी, हैदराबाद इकाई को ‘ग क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक उपक्रमों’ की श्रेणी में ‘श्रेष्ठ गृह पत्रिका’ के लिए ‘प्रथम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles