Thursday, June 4, 2026
spot_img

सीबीएसई अधिकारियों का तबादला पर्याप्त नहीं, शिक्षा मंत्री को हटाएं : कांग्रेस

नयी दिल्ली,(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। कांग्रेस ने कहा है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में गड़बड़ी के लिए उसके अध्यक्ष और सचिव का तबादला पर्याप्त नहीं है बल्कि अनियमितताओं की जवाबदेही तय करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सीबीएसई के ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) सिस्टम की खरीद में अनियमितताओं की जांच के लिए एक सदस्यीय समिति का गठन और सीबीएसई नेतृत्व की विदाई इस बात का संकेत है कि मामले में गड़बड़ियां हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण को उजागर करने का श्रेय छात्रों को जाता है, जिन्होंने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाया और संसदीय स्थायी समिति के समक्ष भी अपनी बात रखी।
उन्होंने आरोप लगाया कि संसदीय स्थायी समिति की बैठक के बाद की गई यह कार्रवाई राजनीतिक नेतृत्व की जवाबदेही से ध्यान हटाकर केवल नौकरशाहों पर जिम्मेदारी डालने का प्रयास है।
श्री रमेश ने कहा कि सीबीएसई अध्यक्ष राहुल सिंह को नवंबर 2025 में ही दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था, इसलिए अब केवल अधिकारियों के तबादले से जवाबदेही तय नहीं हो सकती।
कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार, अक्षमता और कुप्रबंधन का शिकार हुई है, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए या सरकार उन्हें पद से हटा दे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles