Thursday, June 4, 2026
spot_img

सिर्फ पांच महीने में पूरा हुआ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की तीन पहाड़ी सुरंगों का काम

मुंबई (24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए महाराष्ट्र में तीसरी पहाड़ी सुरंग का काम बुधवार को पूरा हो गया।
रेलवे ने बताया कि महाराष्ट्र के पालघर ज़िले के दहानू तालुका के अम्बेसारी गाँव में तीसरी पहाड़ी सुरंग (एमटी-07) का काम पूरा हो गया है। इसके साथ महाराष्ट्र में पिछले पांच महीनों में तीन पहाड़ी सुरंग का काम पूरा हो चुका है। यह भारत के पहले हाई-स्पीड रेल गलियारे के सबसे तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण खंडों में से एक में हो रही तेज़ी से प्रगति को दिखाता है।
रेलवे के अनुसार एमटी-07 पहाड़ी सुरंग 417 मीटर लंबी और 14.4 मीटर चौड़ी है। इसे बुलेट ट्रेन गलियारे की अप और डाउन दोनों पटरियों के लिए तैयार किया गया है। इस सुरंग की खुदाई दोनों सिरों से कंट्रोल्ड ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग तरीके से की गयी, जिसमें उन्नत इंजीनियरिंग और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सहारा लिया गया।
रेलवे ने बताया है कि खुदाई की पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरंग की स्थिरता, श्रमिकों की सुरक्षा और काम में सटीकता सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली और उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। वास्तविक समय में निगरानी व्यवस्थाओं में सतही अवतलन बिंदु (एसएसपी), 3डी टारगेट, स्ट्रेन गेज और सीस्मोग्राफ शामिल थे, जिन्होंने कंपन, टनल के व्यवहार और आस-पास की संरचनाओं पर लगातार नज़र रखी। सुरंग बनाने के काम के दौरान श्रमिकों की सुरक्षा के लिए व्यापक उपाय किए गए, जिनमें वेंटिलेशन सिस्टम, आग से सुरक्षा की व्यवस्था, कंट्रोल्ड एक्सेस और लगातार जियोटेक्निकल निगरानी शामिल थी। इससे महाराष्ट्र में पहले 1.5 किमी लंबी पहली पहाड़ी सुरंग का काम दो जनवरी को पूरा हुआ था। यह सुरंग पालघर ज़िले के सफाले के पास है। इसके बाद तीन फरवरी को दूसरी पहाड़ी सुरंग (एमटी-06) का हुआ। 454 मीटर लंबी यह सुरंग भी महाराष्ट्र के पालघर ज़िले में स्थित है।
इस तरह से महाराष्ट्र में बन रही सात पहाड़ी सुरंगों में से एमटी -05, एमटी -06 और एमटी -07 में का काम पूरा हो चुका है।
गौरतलब है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत तीन सौ 50 मीटर लंबी एमटी-8 का काम पांच अक्टूबर 2023 को पूरा हुआ था। वहीं एमटी-03 में खुदाई का काम 80 प्रतिशत से ज़्यादा पूरा हो चुका है, जबकि एमटी-04 में लगभग 60 प्रतिशत काम पूरा हुआ। इसके अलावा एमटी-01 और एमटी-02 में काम तेजी चल रहा है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में कुल आठ पहाड़ी सुरंगें हैं, जिनमें से सात महाराष्ट्र के पालघर ज़िले में और एक गुजरात के वलसाड ज़िले में है, जहाँ सुरंग बनाने का काम पहले ही पूरा हो चुका है।
रेलवे ने बताया है कि वापी और बोईसर बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच की तीनों पहाड़ी सुरंगों की खुदाई का काम सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन गलियारा महाराष्ट्र के बोईसर और गुजरात के वापी के बीच के एक अहम औद्योगिक इलाके से गुज़रता है, जहाँ निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है। इन दोनों शहरों के बीच के रास्ते में तीन पहाड़ी सुरंगें (एमटी 08, एमटी-07 और एमटी-06) शामिल हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles