Tuesday, June 2, 2026
spot_img

लखनऊ के दो श्रद्धालुओं की मद्महेश्वर मंदिर मार्ग पर दिल का दौरा पड़ने से मौत

देहरादून (24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चारधाम यात्रा करने उत्तराखंड आए दो श्रद्धालुओं की रूद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत श्री मद्महेश्वर मन्दिर मार्ग पर हृदय आघात के कारण मौत हो गयी ।
रविवार को जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र रूद्रप्रयाग से मिली जानकारी के अनुसार, 23 एवं 24 मई को श्री मद्महेश्वर स्थित वन विभाग की चौकी के समीप एवं खटारा तोक नामक स्थान पर रविन्द्र प्रभाकर, आयु लगभग 50 वर्ष एवं संजय कुमार पुत्र कृष्णा नाथ प्रसाद, दोनों निवासी विनीत खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश की हृदय गति रूकने से मृत्यु हो गयी। सूचना पर डी.डी.आर.एफ टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त शवों को सड़क मार्ग तक लाया जायेगा। उसके उपरान्त आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग लाया जायेगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles